Thursday, 9 April 2015

ATM कार्ड गुम हो जाने पर ये उपाय अपनाये

आप कही बाहर घूमने गए है ऐसे में आप अपने साथ ज्यादा कैश ले जाना सही नही समझते। जाहिर है ऐसे में आप ATM कार्ड का प्रयोग करेंगे। वेसे भी आजकल ATM कार्ड से Shopping की सुविधा उपलब्ध होने लगी है इसलिए लोग ATM कार्ड का प्रयोग खरीदारी में भी करने लगे है। लेकिन जरा सोचिये ऐसे में अगर आपका ATM कार्ड कही खो जाये तो? यह सोचकर भी आपको टेंशन होने लगी होगी की अगर कही आपका ATM कार्ड आपसे दुर ना चले जाये। चलिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे है जिनका उपयोग आप उन हालातो में कर सकते है जब ATM कार्ड आपसे गुम हो जाए -
1.अगर आपका ATM कार्ड कही  गुम हो गया है तो सबसे पहले सम्बंधित बैंक को इसकी जानकारी दे। याद रखिये बैंक को अगर जानकारी नही देंगे तो कोई आपके कार्ड का गलत प्रयोग भी कर सकता है। इसलिए कार्ड गुम हो जाने के तुरंत बाद ही अपने बैंक को बताये ताकि वो आपके कार्ड को ब्लाक कर दे।
2. बैंक से अपने कार्ड गुम हो जाने की शिकायत करने के बाद आपको एक शिकायत संख्या मिलेगी और उस शिकायत संख्या के आधार पर आपको पुलिस में अपने कार्ड के खो जाने की FIR दर्ज करवानी होगी, जिससे की अगर उस कार्ड का कही गलत प्रयोग हो तो आप उन आरोपो से बचे रहे।
3. अगर बैंक आपकी शिकायत दर्ज करने में आनाकानी कर रहा है तो आपको पूरा अधिकार है की आप consumer court में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है। सेवा में किसी भी प्रकार की कमी हो तो भी आप consumer court में शिकायत कर सकते है।
4. ATM कार्ड का पिन नंबर खो जाने पर भी आप बैंक को लिखित अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है। शिकायत दर्ज होने के एक सप्ताह के बाद बैंक आपको आपका पिन नंबर देगा। जानकारों का कहना है की खाता खुलवाने के समय बैंक द्वारा प्रदान किये गए ATM कार्ड पिन नंबर को जल्द से जल्द बदल लेना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.