Saturday, 4 April 2015

यूं तैयार करें अपनी काम की वेबसाइट का सर्च इंजन

इंटरनेट पर हमें कई बार किसी विशेष वेबसाइट से सामग्री की तलाश की जरुरत होती है ऐसे में हमे उस वेबसाइट के HOME PAGE पर जाना होता है और वहा यदि सर्च इंजन मौजूद हो तो आप उस वेबसाइट के भीतर ही सर्च करते है। लेकिन कई बार कुछ website पर home page उपलब्ध नही होता। ऐसे में उन वेबसाइट पर सर्च करना आसान नही होता। GOOGLE आपको ऐसी सुविधा भी उपलब्ध करता है जिसके जरिये आप आसानी से किसी भी वेबसाइट का अपना custom search इंजन तैयार कर सकते है। ऐसे में आप बिना किसी तकनिकी जानकारी के भी किसी वेबसाइट से अपनी मन पसन्द की सामग्री भी खोज कर सकते है।

            इसके लिए सबसे पहले आप नीचे दिए गए webpage को ओपन कीजिये
www.google.com/coop/cse

यहां आपको सबसे पहले अपने Google Account से log-in करना होगा। इसके बाद आप सर्च इंजन तैयार करने वाले Page पर होंगे। यहां आप सबसे पहले उस वेबसाइट का पता भरिये जिसका सर्च इंजन आप तैयार कर रहे है। फिर उस सर्च इंजन को दिया जाने वाला नाम लिखिए। भाषा का विकल्प चुनने के बाद जेसे ही आप Allow Button press करेंगे। आप के सामने आपका पसन्दीदा Custom search engine होगा। यदि आप ब्लोगिंग करते है या फिर आपकी अपनी वेबसाइट है तो उसके लिए भी custom search engine आप यहां से तैयार कर सकते है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.