Saturday, 4 April 2015

जान सकते है किसी का भी ईमेल एड्रेस!

क्या आपने कभी ऐसी स्थिति का सामना किया है, जिसमें आपको किसी कंपनी के कोई ख़ास employe से संपर्क करना जरूरी हो और आप उसके साथ वार्तालाप न कर सकें। ऐसी स्थिति में यदि आपको उसका ईमेल पता मिल जाए, तो आपका काम आसान हो सकता है। अब इंटरनेट पर ऐसी websites भी मौजूद है, जो आपको वांछित व्यक्ति का ईमेल पता उपलब्ध करा देती है। ये websites एक ख़ास तरह के एलगोरिट्स पर काम करती है और उसी आधार पर आपको संभावित मेल पते ढूंढ कर देती है। आप इन मेल पतो में से अपना वांछित ईमेल पता ढूंढ सकते है और उस व्यक्ति से ईमेल के जरिये संपर्क कर सकते है।

नाम और कंपनी से यूं खोजे किसी व्यक्ति का ईमेल पता

इसके लिए सबसे पहले आप नीचे दिए गए वेबपेज को ओपन कीजिये-
http://thrust.io/mail
यहां आपको जिस व्यक्ति का ई-मेल पता ढूँढना हो, उसका नाम और संभावित डोमेन भरना होगा और इसके बाद जैसे ही आप Find it link पर Click करेंगे, यह आपको संभावित मेल पता दे देगा। इस webtool को इस्तेमाल करना आसान है और मेल पतो के Result को क्लिकबल फॉर्मेट में लाता है। जैसे ही आप इस पर क्लिक करते है, तो यह सीधे ही मेल के compose option को ऑन कर देता है, जिससे आप समय गवाएं बिना ही सम्बंधित व्यक्ति को ई-मेल भेज सकते है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.