Thursday, 2 April 2015

यूं लीजिये FACEBOOK पर मौजूद फोटोज और वीडियो का बैकअप

         कितना अच्छा हो कि एक ही क्लिक पर आपको अपने फेसबुक अकाउंट में मौजूद सभी तस्वीरे और विडि सेव करने का मौका मिल जाये। IDRIVE क्लाउड की मदद से आप ऐसा आसानी से कर सकते है। यह आपको मुफ़्त सेवा उपलब्ध करती है, जिस पर आप 5 GB तक डेटा सेव कर सकते है। इससे आपकी FACEBOOK लाइफ हमेशा के लिए जीवित रहती है।
           इसके लिए सबसे पहले आप यह वेब पेज ओपन करें :-
Idrive.com/facebook-backup

जैसे ही आप लैंडिंग पेज पर आएंगे, तो यहां आप sign up कर सकते है। आप इसके मुफ़्त अकाउंट के लिए sign-up कीजिये, जिसमे 5GB स्पेस मिलता है। इसके बाद जैसे ही आप LOG-IN होंगे, तो लेफ्ट साइडबार में आपको सोशल डेटा बैकअप का टैब नज़र आएगा। यहां आप फेसबुक का ही नही, बल्कि इंस्टाग्राम जैसी फ़ोटो शेयरिंग वेबसाइट का भी बैकअप ले सकते है। यहां आप फेसबुक का विकल्प चुनिए और क्रेडेंशियल्स भरिये। इसके बाद यह आपके अकाउंट का बैकअप सेव कर देगा। अगली बार फिर जब आप बैकअप लेंगे, तो यह पहले से डाउनलोड की गयी तस्वीरे और वीडियो के अलावा अन्य नई सामग्री को डाउनलोड करने लगेगा। इससे दोहराव भी नही होगा।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.