Thursday, 2 April 2015

तीन खास सीख

          एक राजा ने अपने तीनो बेटों को बुलाया और कहा- हमारे राज्य में कोई नाशपती का पेड़ नही है। तुम लोग चार-चार माह के अंतर पर चले गए। जब तीनो लोट आये तो राजा ने उन्हें दरबार में बुलाकर नाशपती के पेड़ का वर्णन करने को कहा।
          पहला राजकुमार बोला- पिताजी, वह पेड़ एकदम टेढ़ा-मेढ़ा और सुखा हुआ था।
          तभी दूसरा राजकुमार बोला- नही-नही वह बिलकुल हरा भरा था। कमी बस इतनी थी की उस पर कोई फल नही लगा था।
          तीसरा राजकुमार बोला- भैया लगता है कोई गलत पेड़ देख आये है क्योंकि मैंने देखा की नाशपती का पेड़ तो फलो से लदा पड़ा था।
           तीनो लड़को को एक-दूसरे की बात काटते देख, राजा ने कहा- तुम तीनो ही सही कह रहे हो। किसी की भी देखने में गड़बड़ नही हुई। दरअसल तुम तीनो ही अलग-अलग मौसमो में इस पेड को देखकर आये हो, इसलिए इसकी अलग-अलग स्थितियो का वर्णन कर रहे हो। देखो , इस छोटी सी घटना में तीन बाते छिपी है, जो मैं तुम्हे सिखाना चाहता था। पहली, किसी चीज़ की जानकारी चाहिए तो उसे लम्बे समय तक देखो, दूसरी, जब हर मौसम एक जैसा नही रहता तो हर वक़्त भी एक जैसा नही रहता, धैर्य रखे। तीसरी यह कि अपनी बात पर अड़े मत रहो, खुले दिमाग से दुसरो की बात भी सुनो।


         FRIENDS, आवश्यक नही है की जो चीज़ आज खराब है, वे कल भी खराब ही होंगी। "बंद घड़ी भी दिन में दो बार सही समय बताती है" इसलिए में यही कहना चाहता हूँ की आपकी LIFE में सब कुछ IMPORTENT है। कोई ना कोई कही ना कही काम आ ही जाता है।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~


कृपया अपने विचार COMMENT BOX में जरूर SHARE करें ।
       यदि आपके पास भी कोई कहानी, आर्टिकल या मन की कोई भी बात जिसे आप SHARE करना चाहते हो हमें इस E-MAIL ID पर भेजे।
vijay7vj7vj7vj@gmail.com

धन्यवाद

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.