Saturday, 4 April 2015

देखें अपने गुण

एक कौआ जंगल में रहता था। अपने जीवन से बेहद संतुष्ठ होकर वह इधर-उधर उड़ता और प्रकृति का आनंद लेता। लेकिन एक दिन उसने हंस को देखा। एकदम श्वेत और निर्मल। कौआ सोचने लगा, इसका सफ़ेद रंग इतना सुंदर है, यह सबसे ज्यादा खुश होगा। कौए ने हंस से यही बात पूछी तो वह बोला, हाँ में पहले खुश था लेकिन जब से तोते को देखा तो मुझे लगता है, वह ज्यादा खुश है क्योंकि उसके पास तो दो रंग है। अब कौए ने तोते से पूछा- भाई तुम दो रंग पाकर बहुत खुश हो ना?  तोता बोला- हाँ, कभी  मैं खुश था लेकिन जब से मोर को देखा, तो लगा, असली ख़ुशी तो सिर्फ इसके पास है। इतना रंगबिरंगा और खूबसूरत। अब कौआ चिड़ियाघर में मोर से मिलने जा पहुंचा। मोर को देखने बहुत लोग आये थे। जब वे चले गए तो कौआ उससे मिला। उसने मोर से पूछा- तुम इतने सुंदर हो, तुम तो बहुत खुश रहते होओगे? मोर बोला, सुंदर तो हूँ लेकिन यहां चिड़ियाघर में क़ैद हूँ। मैंने देखा है कि कौए को कोई बन्द करके चिड़ियाघर में नहीँ रखता। वह आजाद घूमता है। मुझे तो लगता है की जीवन में सबसे ज्यादा खुश और संतुष्ट तुम कौए हो। मोर की बात सुनकर कौआ उसका मुँह देखता रह गया। वह हैरान था क्योंकि आज उसे उसके आपने गुणो एवम् जीवन की एहमियत कोई दूसरा बता रहा था। अब वह अपने जीवन का महत्व समझ गया।

अपनी तुलना दुसरो से करते हुए अपने महत्व को कम नही करना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.