Sunday, 5 April 2015

सीखिये कुछ अलग

अब आप आसानी से न सिर्फ खुद कोडिंग और प्रोग्रामिंग सीख सकते है, बल्कि अपने बच्चों को भी इसमें पारंगत बना सकते है। अमेरिका के मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी यानी एमआईटी ने एक खास वेबसाइट बनाई है, जिस पर आप या आपके बच्चे एनीमेशन समेत मनोरंजन प्रोग्रामिंग सिख सकते है। वे अपनी स्टोरी तैयार कर सकते है और उसके बाद उसे दुनिया के साथ शेयर भी कर सकते है। इसके अलावा आप गेम्स या एनीमेशन भी तैयार कर सकते है।
तैयार करे एनीमेशन और गेम्स
इसके लिए सबसे पहले आप यह वेब पेज ओपन करे-
http://scratch.mit.edu/
जैसे ही आप लैंडिंग पेज पर आएंगे, तो यहां अपनी पसन्द का एनीमेशन आसान से ट्यूटोरीयल की मदद से तैयार कर सकेंगे। मैसाचूसैट्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी ने स्क्रैच नाम का यह प्रोग्राम ख़ास तौर पर एनीमेशन और गेम बनाने के लिए तैयार किया गया है। यहां आप अपने एनीमेशन को मनचाहा मोशन और साउंड दे सकते है। यदि आप अपने प्रोजेक्ट को सेव करना चाहते है, तो लॉगइन करना अनिवार्य है। आप इस सॉफ्टवेयर को ऑफलाइन डाउनलोड भी कर सकते है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.